विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बॉम्बे वेल्वेट' की कमाई में गिरावट, 'पीकू' भी पड़ रही भारी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 17 May 2015 02:01 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2015 03:47 PM (IST)

दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म पीकू लगातार दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पीकू' लगातार दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही ये फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है। जबकि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' दर्शकों को दूसरे दिन भी तरसती रही।

पहले दिन बॉम्बे वेल्वेट का बुरा हाल, क्रिटिक्स ने बताया डिजास्टर

शुक्रवार को 'पीकू' ने 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि शनिवार को फिल्म की कमाई 5.10 करोड़ दर्ज की गई। फिल्म अब तक 49.62 करोड़ रुपये बटोर चुकी है और रविवार को ये 50 करोड़ का कलेक्शन पार कर सकती है।

फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'पीकू ने (दूसरा हफ्ता) शुक्रवार को 3.10 करोड़, शनिवार को 5.10 करोड़ कमाए, भारत में कुल बिजनेस 49.62 करोड़। आज (रविवार) को 50 करोड़ पार कर जाएगी।'

कुछ भी हो, काम से समझौता नहीं करेंगे इरफान खान

एक तरफ बाप-बेटी की प्यारी सी ये कहानी लगातार दर्शकों को थिएटर तक खींच रही वहीं दूसरी तरफ इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'बॉम्बे वेल्वेट' का कलेक्शन उम्मीद से बेहद कम हो रहा है।

रिलीज के दिन 5.20 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म की कमाई में शनिवार को गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को फिल्म महज 5.10 करोड़ ही बटोर सकी। अभी तक फिल्म 10.30 करोड़ ही कमा सकी है।

तरण ने ट्वीट किया, 'बॉम्बे वेल्वेट ने शुक्रवार को 5.20 करोड़, शनिवार को 5.10 करोड़ कमाए। भारत में कुल बिजनेस 10.30 करोड़।'

जिस धीमी रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही, उससे इस बात की उम्मीदें कह ही लगाई जा रही हैं कि फिल्म इसकी लागत भी बटोर पाएगी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ये फिल्म 120 करोड़ की लागत में तैयार हुई है।

एक तरफ आलोचकों ने फिल्म को नकार दिया है वहीं 'पीकू' की सक्सेस का नुकसान भी इसे उठाना पड़ रहा है।

कान्स के रेड कार्पेट पर उतरी सोनम, थम गईं सभी की सांसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।