विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, 'काबिल' में रितिक रोशन किस किरदार में आएंगे नजर

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 07 May 2016 12:41 PM (IST)

'काबिल' के कहानिकार संजय मासूम ने बताया है कि,'रितिक रोशन फिल्म में दिव्यांग का रोल निभा रहे हैं, जोकि अपनी पत्नी यामी गौतम की हत्या का बदला लेते नजर आएंगे।'

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रितिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म 'काबिल' की शूटिंग शुरू कर दी है। खबरें आ की हाल ही में उन्होंने गणपति की मूर्ति के साथ एक दृष्य की शूटिंग की है। साथ ही दो रोमांटिक ट्रैक की शूटिंग भी जल्द ही करते नजर आएंगे, जिसे अहमद खान कोरियोग्राफ कर रहे हैं।

'सरबजीत' का गाना रिलीज, ऐश्वर्या ने मांगी दुआ

'कोईमोई' की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के कहानी लेखक संजय मासूम ने बताया, 'रितिक रोशन फिल्म में दिव्यांग का रोल निभा रहे हैं, जोकि अपनी पत्नी यामी गौतम की हत्या का बदला लेते नजर आएंगे। यह फिल्म मुंबई पर आधारित, एक प्रेम कहानी के साथ प्रतिशोध की भावना को लिए हुए होगी।'

सनी लियोन फिर करने जा रहीं तेलुगू फिल्म में काम

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें रितिक रोशन की आंखों को फोकस किया गया है। संजय गुप्ता निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी, जिसका मुकाबला शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से होगा।