विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड फिल्मों के बारे में धनुष सोच..

By Edited By:
Published: Thu, 27 Jun 2013 02:11 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2013 02:33 PM (IST)

गीत 'कोलावरी डी..' से धूम मचाने के बाद हिंदी फिल्मों में 'रांझणा' से च्र्चा में आ चुके हैं धनुष। साउथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गीत 'कोलावरी डी..' से धूम मचाने के बाद हिंदी फिल्मों में 'रांझणा' से चर्चा में आ चुके हैं धनुष। साउथ के इस ऐक्टर-प्रोड्यूसर को हिंदी फिल्मों से प्यार हो गया है, लेकिन उनका मानना है कि यहां फिल्में बहुत धीरे बनती हैं।

एक खास बातचीत में उन्होंने इस बात का खुलासा किया। वे कहते हैं, 'हमारे यहां काम की गति ज्यादा तेज है। तीस-चालीस दिनों में तो लोग फिल्म कंप्लीट कर लेते हैं।

'रांझणा' की शूटिंग के दौरान मैं सोनम से बार-बार यही पूछता कि क्या इस फिल्म की लंबाई बहुत ज्यादा है। वे मुझसे ना कहतीं तो मुझे बड़ा आश्चर्य होता कि ऐसा कैसे मुमकिन है? मैं 'रांझणा' की ही बात करूं, तो जितने दिनों में इसकी शूटिंग हुई है, उतने दिनों में मैं दो फिल्में बना लेता।

बहरहाल, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अच्छे अनुभव रहे। सोनम कपूर के साथ मेरी केमिस्ट्री भी बेहतरीन रही। शुरू में हालांकि उनसे खुलने में समय लगा, क्योंकि वे सबके साथ एक टीचर की तरह बिहेव करती थीं। बाद में पता चला कि वे तो बस रौब जमाने की खातिर वैसा करती हैं। सोनम बहुत अच्छी अदाकारा हैं। मैं चाहूंगा कि उन्हें साउथ की फिल्म में कास्ट करूं।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।