विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनुष ने रिलीज किया 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का तमिल ट्रेलर!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 17 Aug 2016 02:02 PM (IST)

फिल्म का हिंदी ट्रेलर खुद धोनी ने जालंधर, दिल्ली और मुंबई में रिलीज किया था। तेलगू और मराठी भाषाओं में भी ट्रेलर रिलीज किए जाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के तमिल वर्जन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दिलचस्प पहलू ये है कि ट्रेलर साउथ सिनेमा के सुपर स्टार धनुष ने सोशल मीडिया में रिलीज किया।

नीरज पांडेय निर्देशित 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' से धनुष किसी प्रकार से जुड़े नहीं हैं, लेकिन धोनी के प्रशंसक होने की वजह से उन्होंने ट्रेलर रिलीज किया है। धनुष ने लिखा है- ''एमएस धोनी का प्रशंसक हूं। ट्रेलर का तमिल वर्जन लांच करके खुश हूं।'' धोनी के चाहने वाले यूं तो दुनियाभर में हैं, लेकिन तमिल ट्रेलर से धनुष का नाम जुड़ जाने की वजह से इसे वहां इसे साउथ में भी लोकप्रियता मिलेगी।

जुड़वां 2 में वरूण धवन के साथ फीमेल लीड रोल में जैकलिन फर्नांडिस

गौरतलब है, कि फिल्म का हिंदी ट्रेलर खुद धोनी ने जालंधर, दिल्ली और मुंबई में रिलीज किया था। तेलगू और मराठी भाषाओं में भी ट्रेलर रिलीज किए जाएंगे।

'बार-बार देखो' से सीरियल किलर बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, देखें तस्वीरें

'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत टाइटल रोल में हैं, जबकि कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हो रही है।