विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'धूम 3' के नए ट्रेलर में देखिए आमिर खान के स्टंट

By Edited By:
Updated: Fri, 06 Sep 2013 03:07 PM (IST)

धूम 3 भले ही इस साल के अंत में रिलीज होगी, लेकिन आमिर खान ने इस फिल्म का नया ट्रेलर जारी करके दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस ट्रेलर में आमिर गाड़ियों के ऊपर से अपनी बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। धूम 3 भले ही इस साल के अंत में रिलीज होगी, लेकिन आमिर खान ने इस फिल्म का नया ट्रेलर जारी करके दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस ट्रेलर में आमिर गाड़ियों के ऊपर से अपनी बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सिर्फ एक क्लिक करके देखें धूम 3 का नया ट्रेलर

इस टीजर ट्रेलर की शुरुआत इससे पहले जारी हुए मोशन पोस्टर से होती है, जिसमें आमिर ने अपनी पीठ और बॉडी दिखाई थी। आमिर के अलावा इस फिल्म में एसीपी जय दीक्षित का किरदार निभाने वाले अभिषेक बच्चन हेलिकॉप्टर की रस्सी से लटके हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उदय चोपड़ा बाइक से आमिर का पीछा कर रहे हैं। फिल्म की हीरोइन कट्रीना कैफ ट्रेलर में रस्सी से लटकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

धूम 3 से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेलर देखकर साफ पता चल रहा है कि आमिर इस फिल्म में भले ही नेगेटिव किरदार में होंगे, लेकिन स्टंट दिखाने के मामले में वे फिल्म के बाकी दो अभिनेताओं अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा पर भारी पड़ने वाले हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर