विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता की बायोपिक को लेकर करण जौहर से मिलेंगे ध्यानचंद के बेटे!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 21 Aug 2015 09:34 AM (IST)

खबर थी कि फिल्ममेकर करण जौहर ध्यानचंद पर बायोपिक बनाने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में हॉकी लेजेंड प्लेयर के बेटे अशोक कुमार ने करण जौहर से मुलाकात कर इस बायोपिक की प्रोग्रेस के बारे में बात करने की इच्छा जाहिर की है। बुधवार को करण जौहर ने

News Article Hero Image

मुंबई। खबर थी कि फिल्ममेकर करण जौहर ध्यानचंद पर बायोपिक बनाने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में हॉकी लेजेंड प्लेयर के बेटे अशोक कुमार ने करण जौहर से मुलाकात कर इस बायोपिक की प्रोग्रेस के बारे में बात करने की इच्छा जाहिर की है।

देखें, कश्मीर में 'फैंटम' की शूटिंग के कुछ रोमांचक सीन

बुधवार को करण जौहर ने ट्वीट कर बताया था कि उनका अगला प्रोजेक्ट शाहरुख खान और आलिया भट्ट के साथ होगा। इसे बहुत ज्यादा हवा भी मिली थी। हालांकि फिल्ममेकर इसके पहले वाली घोषणा शायद भूल गए। वो था हॉकी लीजेंड ध्यानचंद पर बायोपिक। इस बात से परेशान लेजेंड खिलाड़ी के बेटे अशोक कुमार ने करण से मिलने का मन बनाया है ताकि पता लग सके कि इस प्रोजेक्ट की क्या प्रोग्रेस है।

करण ने घोषणा की थी कि इस प्रोजेक्ट के लिए वो पूजा और आरती शेट्टी के साथ बात कर रहे हैं। करण के पास फिल्म के अधिकार भी आने थे। कुमार ने कहा, 'तीन साल पहले सबसे पहले मुझसे इस बायोपिक के लिए संपर्क किया गया था। मगर अब तक कोई खबर नहीं है। मैं चाहता हूं कि यह जल्दी से शुरू हो जाए। कुमार की इच्छा थी कि मेकर्स के साथ वो भी कुछ बातें शेयर करें मगर मेकर्स ने अब तक कोई कांटेक्ट नहीं किया।'

इसके बाद कुमार ने करण से मिलने का मन बनाया है। कुमार ने बताया, '29 अगस्त को मेरे पिता का जन्मदिन भी है। यह राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। मैं कोशिश में हूं कि करण से मुंबई में मुलाकात कर सकूं। साथ ही इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी भी लूं।'

पूजा का कहना है कि फिलहाल वो इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमने करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के साथ बातचीत की है। स्क्रिप्ट का काम हो चुका है। सही समय पर बाकी जानकारी भी दी जाएगी। फिल्म कहीं नहीं अटकी है।'

हाफिज की मांग पर पाकिस्तान में बैन हुई सैफ की 'फैंटम'