विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी में जब पंडित ने दीया मिर्जा को दिया आशीर्वाद तो...

By SumanEdited By:
Updated: Mon, 20 Oct 2014 09:30 AM (IST)

दीया मिर्जा अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांघा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने सबके सामने एक बेटी को जन्म देने की

News Article Hero Image

मुंबई। दीया मिर्जा अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांघा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने सबके सामने एक बेटी को जन्म देने की भी इच्छा जाहिर की।

दरअसल शादी के वक्त मंत्र पढ़ते हुए पंडित ने कहा, 'हम कामना करते हैं कि आप जल्दी एक पुत्र की माता बनें।' लेकिन दीया और साहिल ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वो पुत्र नहीं बल्कि एक पुत्री चाहते हैं।

दोनों काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस साल अप्रैल में दोनों ने सगाई की थी। दीया ने 18 अक्टूबर को दिल्‍ली में घिटोरीनी के फार्म हाउस में साहिल को अपना जीवन साथी बना लिया। इस शादी में राजकुमार हिरानी, निखिल आडवाणी, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और उनके पति महेश भूपति, शांतनु-निखिल और ज़ायद खान जैसे सितारे शामिल हुए थे।

रितु कुमार की डिजाइनर ड्रेस में दीया बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, जबकि साहिल ने राघवेंद्र राठौर के डिजाइन किए कपड़े पहने थे। सूत्रों से पता चला है कि साहिल की मां उनके साथ ही रहेंगी। साहिल अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं और दीया भी उनके बहुत करीब हैं।

पढ़ेंः सगाई समारोह में कुछ इस तरह दिखी दीया मिर्जा

पढ़ेंः शादी के कारण वोट नहीं दे पाईं दीया मिर्जा