विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर के प्‍यार में क्‍या-क्‍या कर रही हैं कट्रीना कैफ

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Tue, 24 Feb 2015 10:26 AM (IST)

एक्टिंग के मामले में कट्रीना कैफ और दीपिका पादुकोण के बीच किसी एक को चुनना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन रणबीर कपूर की फैमिली को इम्‍प्रेस करने के मामले में कट्रीना कैफ ने जरूर बाजी मार ली है, जो दीपिका पादुकाेण लाख कोशिशों के बाद भी नहीं कर पाईं और

News Article Hero Image

मुंबई। एक्टिंग के मामले में कट्रीना कैफ और दीपिका पादुकोण के बीच किसी एक को चुनना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन रणबीर कपूर की फैमिली को इम्प्रेस करने के मामले में कट्रीना कैफ ने जरूर बाजी मार ली है, जो दीपिका पादुकाेण लाख कोशिशों के बाद भी नहीं कर पाईं और नतीजा आज सबके सामने है।

जहां रुकी थीं ऐश्वर्या, सलमान ने चुना वही कमरा

खैर, कट्रीना कैफ अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के परिवार को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। अब चाहे वो उनके पिता ऋषि कपूर से हॉस्पिटल में मिलने जाना हो या फिर उनकी मां नीतू कपूर को डिनर पर ले जाना हो। इतना ही नहीं, हाल ही में जब कट्रीना दाे दिनों के लिए दिल्ली आई थीं तो वह रणबीर की बहन रिदिमा से मिलना भी नहीं भूलीं।

खुशखबरी : अली जफर को हुर्इ बिटिया

दरअसल, रणबीर दिल्ली में फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कट्रीना को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया और दोनों ने एक साथ समय बिताया और लगे हाथों कट्रीना ने रणबीर की बहन रिदिमा को फोन भी कर लिया और हालचाल लेने उनके घर भी पहुंच गईं। गुड लक कट्रीना, प्यार को पाना इतना आसान नहीं है।

जानिए, अब किस खिलाड़ी के जीवन पर बनेगी 'फिल्म'