विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी ने कहा, किसान चैनल के लिए नि:स्वार्थ काम किया

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Mon, 20 Jul 2015 10:07 PM (IST)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने दूरदर्शन के चैनल डीडी किसान के प्रचार के लिए न तो कोई समझौता किया और न ही कोई पैसा लिया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने दूरदर्शन के चैनल डीडी किसान के प्रचार के लिए न तो कोई समझौता किया और न ही कोई पैसा लिया। बिग बी के अनुसार उन्होंने किसान चैनल के लिए नि:स्वार्थ काम किया है।

'दिलवाले' में कूल कार स्टंट्स करेंगे शाहरुख खान

ऐसी खबरें आई थीं कि अमिताभ ने इस काम के लिए 6.31 करोड़ रुपये लिए, जिसे एक अभिनेता द्वारा किया गया सबसे महंगा समझौता माना गया। इन खबरों को खारिज करते हुए 72 वर्षीय बच्चन ने कहा कि उनका नए चैनल का प्रचार नि:स्वार्थ था। एक बयान में अभिनेता ने कहा, 'मैं बताना चाहता हूं कि मैंने डीडी किसान के प्रचार के लिए न तो दूरदर्शन के साथ कोई समझौता किया है और न ही इसके लिए उनसे कोई पैसा लिया।' उन्होंने बताया, 'मैंने यह प्रचार बहुत दिनों पहले किया। मैंने कई मुद्दों पर नि:स्वार्थ भाव से काम किया है और डीडी किसान चैनल उन्हीं में से एक है।'

कट्रीना को सेट पर पड़ी डांट, रणबीर चुपचाप देखते रहे