विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब एक-दूसरे को नज़रअंदाज करते रहे सैफ और शाहिद!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 09 Apr 2015 10:02 AM (IST)

हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ओपनिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्म किया। इसमें सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी शामिल थे और इस दौरान दोनों एक-दूसरे को नज़रअंदाज करते नज़र आए। अब हमें ये बताने की जरूरत तो नहीं है कि दोनों ने ऐसा

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ओपनिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्म किया। इसमें सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी शामिल थे और इस दौरान दोनों एक-दूसरे को नज़रअंदाज करते नज़र आए।

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

अब हमें ये बताने की जरूरत तो नहीं है कि दोनों ने ऐसा क्यों किया। अब सैफ ठहरे करीना कपूर के पति जबकि शाहिद हैं एक्ट्रेस के एक्स-बॉयफ्रेंड। सैफ शो को होस्ट करने आए थे। जब बैकस्टेज रितिक रोशन, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और शाहिद मस्ती कर रहे थे, उस वक्त सैफ ने उनसे दूरी बनाए रखी।

सलमान के खिलाफ अब मारपीट व लूटपाट का केस दर्ज

लेकिन जब शाहिद वहां से गए, तो सैफ बाकी एक्टर्स के पास आ गए। आखिर में सैफ ने सभी एक्टर्स को स्टेज पर बुलाया तो शाहिद भी वहां नहीं आए। इससे साफ जाहिर था कि दोनों एक-दूसरे के सामने आने से बच रहे हैं।

हालांकि एक सूत्र ने बताया कि सैफ ने शाहिद को उनकी शादी पक्की होने की बधाई दी। खैर, खबरों में कितनी सच्चाई है, ये या तो सैफ जानें या शाहिद!

42 साल के करण जौहर इस काम के लिए अभी हैं जवान