विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय और चंकी पांडे के बारे में नहीं पता होगी ये सालों पुरानी बात

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 03 Jun 2016 12:25 PM (IST)

अक्षय कुमार और चंकी पांडे के बीच एक ऐसे कनेक्‍शन के बारे में पता चला है, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। खुद अक्षय ने इस बारे में बताया है।

News Article Hero Image

मुंबई, आइएएनएस। अक्षय कुमार और चंकी पांडे दोनों ही मल्टी-टैलेंटेड एक्टर हैं, साथ ही उनके बीच काफी अच्छे संबंध भी हैं। मगर उनके बीच एक ऐसा जोरदार कनेक्शन निकला है, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। खुद अक्षय ने इस बारे में बताया है, जिनके मुताबिक, करीब तीन दशक पहले चंकी एक एक्टिंग स्कूल में उनके इंस्ट्रक्टर हुआ करते थे। उस वक्त अक्षय, चंकी के बहुत बड़े फैन थे और उन्हेंं फॉलो किया करते थे।

शिल्पा शेट्टी से तलाक के सवाल पर पति ने तोड़ी चुप्पी और दिया यह जवाब

फिल्म 'हाउसफुल 3' के एक प्रमोशनल इवेंट में अक्षय ने इस बारे में बताते हुए पूरा माजरा समझाया। उन्होंने कहा, 'जिस जगह चंकी साब एक्टिंग सिखा करते थे, वहां वो मेरे सीनियर हुआ करते थे। हम अक्सर उन्हें देखा करते थे और इंतजार करते रहते थे कि कब वो आएंगे। उनकी फिल्म 'आग ही आग' (1987) रिलीज हुई थी, जो सुपर-डुपर हिट रही थी। मैं चंकी पांडे का बहुत बड़ा फैन हुअा करता था।'

एक-एक किस की कीमत वसूलती हैं इमरान हाशमी की पत्नी

इस मौके पर चंकी ने भी उन दिनों को याद किया, जब वो अक्षय के एक्टिंग इंस्ट्रक्टर हुआ करते थे और इस पर अक्षय ने यह कहा, 'मेरी शुरुआत की 50-60 फिल्में देख लीजिए और गौर फरमाइए मैं उनमें कैसा दिखा हूं।' आपको बता दें कि चंकी भी 'हाउसफुल' सीरीज की फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और इस बार भी हैं। इसका तीसरा सीक्वल आज ही रिलीज हुआ है, जिसमें अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलिन फर्नांडिस, लीजा हेडन और नरगिस फाखरी जैसे सितारे भी लीड राेल में हैं।

माधुरी दीक्षित ने आमिर खान को लेकर खोला 'दिल' से जुड़ा यह राज