विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय-काजोल की ये फिल्‍मी बेटी अब हो गई है इतनी बिंदास

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 22 Aug 2016 04:50 PM (IST)

सालों पहले अजय देवगन और काजोल के साथ फिल्‍म में उनकी बेटी के रूप में नजर आ चुकी ये बाल कलाकार अब बड़ी हो चुकी है और काफी बिंदास भी हो गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 1999 में अजय देवगन, काजोल की फिल्म आई थी 'दिल क्या करे'। इसमें महिमा चौधरी भी अहम भूमिका में दिखी थी, मगर एक और किरदार था जिसने दर्शकों का दिल जीता था और वो थी इस फिल्म की मासूम बच्ची नेहा का किरदार निभाने वालीं अक्षिता गरुड़, जो अजय-काजोल की बेटी बनी थीं।

तो इस कारण पाकिस्तान में 'हैप्पी भाग जाएगी' पर लग गया बैन

'दिल से क्या करे' के अलावा अक्षिता ने कुछ अन्य फिल्मों समेत 'कुमकुम' जैसी सीरियल में भी काम किया था। मगर एक बाल कलाकार के तौर पर सफलता हासिल करने वालीं अक्षिता सालों बाद अब लाइमलाइट में आई हैं और अब वो काफी बड़ी व बिंदास भी हो गई हैं।

प्रेग्नेंट करीना को देख नेहा धूपिया का हुआ ये हाल, देखें वीडियो

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अक्षिता स्पेन के बार्सिलोना में रहती हैं और वहीं रीबॉक व ऐडीडास में एक्सेसरीज एसोसिएट ब्रैंड मैनेजर के तौर पर काम कर रही हैं।

यहां क्लिक कर पढ़ें मनोरंजन की अन्य सभी खबरें

अक्षिता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और फैशन व स्टाइल के मामले में भी हमेशा अपडेट रहती हैं। बिकनी में भी उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो बेहद हॉट लग रही हैं।

हालांकि विदेश में रहने के बावजूद भारतीय परिधान से उनका लगाव नहीं छूटा है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी कई तस्वीरें हैं और वो भारतीय परिधान में बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं।

अक्षिता पेटसेट्रा नामक संस्थान भी चलाती हैं, जो किसी लोगों के पालतू जानवरों का ख्याल रखती है, जब वे घर पर नहीं होते। अब फिलहाल अक्षिता बॉलीवुड में दोबारा वापसी करती हैं या नहीं, इसका तो नहीं पता, मगर ऐसा हुआ तो उनके फैंस को जरूर अच्छा लगेगा। वहीं बॉलीवुड हीरोइनों वालीं अदाएं तो उनमें कूट-कूट कर भरी हैं।