विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, मुस्कुराती सायरा ने कहा दीवानी हूं साहब की

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 09 Aug 2017 07:28 PM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 07:46 PM (IST)

सायरा ने अपनी ख़ुशी का इज़हार करते हुए यही कहा कि जिनका शौहर पूरे हिंदुस्तान का कोहिनूर हो उनकी पत्नी ...और पढ़ें

दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, मुस्कुराती सायरा ने कहा दीवानी हूं साहब की
दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, मुस्कुराती सायरा ने कहा दीवानी हूं साहब की

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। तमाम परेशानियों का सामना करते हुए एक बार फिर से दिलीप कुमार ने अपनी बीमारी को हरा दिया है। वह पिछले एक हफ्ते से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे और काफी बीमार थे। लेकिन बुधवार की शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इस मौके पर सायरा बानो बेहद खुश हैं और उनके चेहरे की रौनक लौट आई है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि इससे बड़ी ख़ुशी की बात और क्या होगी, कि अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। यह उनके फैंस, मीडिया और उनके चाहने वालों की दुआओं का ही असर है। हमारे लिए यह किसी भयानक सपने जैसा था। लेकिन शुक्रिया है अल्लाह का कि अब वह ठीक हैं। वह आहार ले रहे हैं और जल्द ही वह पूरी तरह ठीक हो जायेंगे। ईश्वर से यही दुआ है। सायरा ने अपनी ख़ुशी का इज़हार करते हुए यही कहा कि जिनका शौहर पूरे हिंदुस्तान का कोहिनूर हो उनकी पत्नी सती- सावित्री जैसी क्यों न हो। मैं दीवानी हूं उनकी और हमेशा रहूंगी। 

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ का दिया ये गुरुमंत्र आज भी फ़ॉलो करती हैं 'चक दे! गर्ल' चित्राशी

आपको बता दें कि, दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बुधवार की शाम दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें एक्यूट डिहाइड्रेशन और यूरिन इंफेक्शन हुआ था। शुरू में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया और बाद में स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया था।  वो गुर्दे के संक्रमण से पीड़ित थे।   

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।