विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिलीप कुमार की तबीयत पहले से बेहतर, दो दिन रहेंगे अस्पताल में

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 12:41 PM (GMT+05:30)

इस बीच दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने पीटीआई को बताया है कि अब 'साहब' की तबीयत कल(बुधवार) से ...और पढ़ें

दिलीप कुमार की तबीयत पहले से बेहतर, दो दिन रहेंगे अस्पताल में
दिलीप कुमार की तबीयत पहले से बेहतर, दो दिन रहेंगे अस्पताल में

मुंबई। ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की हालत अब पहले से काफी बेहतर है लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें अभी दो दिनों तक 'अंडर मेडिकल ऑब्जर्वेशन' रखा जाएगा।

बुधवार की शाम दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें एक्यूट डिहाइड्रेशन और यूरिन इंफेक्शन हुआ था। शुरू में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया और बाद में स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल के सीईओ रविशंकर ने बताया है कि उनकी हालत अब स्थिर है और डॉक्टर अगले दो दिनों तक उनकी सेहत पर कड़ी निगरानी रखने के बाद ही डिस्चार्ज के बारे में कोई फैसला लेंगे। बढ़ती उम्र के चलते दिलीप कुमार को हाल ही में कई तरह की शारीरिक दिक्कतें हुई हैं और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें: दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, किडनी की तकलीफ़

 

इस बीच दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने पीटीआई को बताया है कि अब 'साहब' की तबीयत कल(बुधवार) से बेहतर है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आज अस्पताल में ही रहने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।