विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिलीप कुमार को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 09 Aug 2017 02:41 PM (IST)

ट्रेजडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार की सेहत जल्द ठीक होने को लेकर बॉलीवुड के सितारों ने संदेश भेजे थे।

दिलीप कुमार को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज
दिलीप कुमार को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज

मुंबई। दिलीप कुमार से जुड़ी एक अच्छी खबर है। खबर है कि उन्हें आज शाम 4 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन एक अच्छी खबर आई है। अब दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार है। इसके चलते उन्हें अस्पताल से आज शाम 4 बजे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार की शाम दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें एक्यूट डिहाइड्रेशन और यूरिन इंफेक्शन हुआ था। शुरू में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया और बाद में स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। बताया जा रहा था कि उनका क्रिएटिनिन लेवल कम है।  

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: सोनम कपूर को अब जिससे हो गया है प्यार उसे देख कर तो आप भी...

 

आपको बता दें कि, 'ट्रेजडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार की सेहत जल्द ठीक होने को लेकर बॉलीवुड के सितारों ने संदेश भेजे थे। दिलीप कुमार के काफ़ी करीबी धर्मेंद्र और अक्षय कुमार ने 'गेट वेल सून ' कहा था। उन्होंने कहा कि उनके तमाम फैंस दुआ कर रहे हैं कि दिलीप साहब जल्द ठीक हो कर घर आ जाएं। हम सबको उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। कुछ दिन पहले लता मंगेशंकर ने भी दिलीप साहब के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।