विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिलीप कुमार बिगड़ी तबियत को लेकर सायरा बानो ने दी ये जानकारी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 02 Apr 2017 09:30 PM (IST)

दिलीप साहब की सेहत को लेकर फैन्स को जानकारी देने के लिए सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर कई सन्देश भेजे , जिन्हें आप यहाँ पढ़ सकते हैं।

दिलीप कुमार बिगड़ी तबियत को लेकर सायरा बानो ने दी ये जानकारी
दिलीप कुमार बिगड़ी तबियत को लेकर सायरा बानो ने दी ये जानकारी

मुंबई। ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की तबियत अब बिलकुल ठीक है और वो घर पर आराम कर रहे हैं। जल्द ही ट्विटर के जरिये अपने फैन्स को मैसेज देंगे। सायरा बानो को रविवार को तब ट्विटर पर ये जानकारी देनी पड़ी जब दिलीप साहब की तबियत को लेकर तेजी से ख़बर फैली।

दिलीप कुमार 94 साल के हो चुके हैं और बढ़ती उम्र के कारण पिछले कुछ समय से उनकी तबियत नासाज़ रहती है। वो कई बार अस्पताल में भी भर्ती हो चुके हैं लेकिन इस जिंदादिल लीविंग लीजेंड ने जीने का अपना जज़्बा नहीं छोड़ा है। रविवार को भी उनकी सेहत को लेकर ख़बरें आई। हालांकि सायरा बानो ने बताया कि साहब अब बिलकुल ठीक हैं। सायरा बानो के मुताबिक शनिवार को दिलीप कुमार की तबियत थोड़ी ख़राब हुई थी और डॉक्टरों को तुरंत घर बुलाया गया। उपचार के बाद अब उनका स्वास्थ्य बेहतर हैं। दिलीप साहब की सेहत को लेकर फैन्स को जानकारी देने के लिए सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर कई सन्देश भेजे , जिन्हें आप यहाँ पढ़ सकते हैं -