विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिशा पटानी का ये ताज़ा वीडियो देखिये , बस देखते ही रहेंगे !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 09 Jan 2017 01:48 PM (IST)

हालांकि असल ज़िन्दगी में उनके अक्सर टाइगर श्रॉफ के साथ लव रिलेशनशिप के चर्चे होते हैं। वैसे दोनों ने खुलेआम इस बात को कई बार कहा है कि वो आपस में सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एम एस धोनी में काम करने और टाइगर श्रॉफ के साथ नाम जुड़ने के बाद बाद से खूबसूरत और यंग टैलेंट दिशा पटानी इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं और अब उनका ' पानी योगा ' खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल दिशा ने हाल ही में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो समंदर में योगा करते हुए नज़र आ रही हैं। दिशा ने अपने इस बिकिनी वाले वीडियो के साथ लिखा है कि वो पानी में योग करने की कोशिश कर रही हैं। ये ' कुंग फू योगा ' के इफेक्ट्स हैं। आपको बता दें कि दिशा , तीन फरवरी को रिलीज़ होने वाली जैकी चेन की इंडो-चाइनीज फिल्म ' कुंग फू योगा ' में अहम् किरदार निभा रही हैं। फिल्म में भारत ने सोनू सूद और अमायरा दस्तूर भी हैं। साल 2016 में गूगल के सर्च दिशा पटानी ने लोकप्रियता की दौड़ में जबरदस्त छलांग लगाई थी। हाल ही में दिशा ने जानी मानी मैग्जीन ' वर्व ' के कवर के लिए जो तस्वीरें शूट की है उनका अंदाज़ देखते ही बनता है।

सलमान खान का अपने फैन्स को 'दुर्लभ' तोहफ़ा , एक बार देखना बनता है

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म ' एम एस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी ' में दिशा ने रीयल लाइफ धोनी की एक्स गर्ल फ्रेंड प्रियंका झा का किरदार निभाया था। हालांकि असल ज़िन्दगी में उनके अक्सर टाइगर श्रॉफ के साथ लव रिलेशनशिप के चर्चे होते हैं। वैसे दोनों ने खुलेआम इस बात को कई बार कहा है कि वो आपस में सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।