विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: दिशा पटानी को इस एक्टर में दिखती है टाइगर की स्टाइल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 26 Jan 2017 04:04 PM (IST)

दिशा ने टाइगर के साथ अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी कहने से मना कर दिया, हालांकि अक्सर दोनों सार्वजानिक मौकों पर साथ नज़र आते हैं

Exclusive: दिशा पटानी को इस एक्टर में दिखती है टाइगर की स्टाइल
Exclusive: दिशा पटानी को इस एक्टर में दिखती है टाइगर की स्टाइल

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। टाइगर श्रॉफ से ख़ास दोस्ती के कारण काफी चर्चा में रहने वाली दिशा पटानी का मानना है कि टाइगर की परदे पर फाइट करने की स्टाइल जैकी चेन से बिलकुल मिलती जुलती है।

बता दें कि दिशा जल्द ही जैकी चेन के साथ फिल्म ' कुंग फू योगा ' में नज़र आने वाली हैं। हाल ही में जैकी मुंबई आये थे तब दिशा के साथ टाइगर भी उनसे मिलने आये थे। इस मौके पर जागरण डॉट कॉम से ख़ास बातचीत में दिशा ने बताया कि परदे पर फाइट सीन करने में टाइगर और जैकी के बीच काफी सिमिलैरिटीज़ हैं। उन्होंने कहा कि दोनों एक्शन हीरो हैं और दोनों ने लड़ने की कई तरह की कलाएं सीखी हैं , जिनमें से कुछ एक जैसी ही हैं। इसी कारण जब भी वो जैकी को एक्शन सीन में देखती हैं वो उन्हें लगता है कि वो जैकी चेन कर रहे हैं।

पहले दिन रितिक से आगे निकले शाहरुख़, रईस को मिले इतने करोड़

दिशा ने टाइगर के साथ अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। हालांकि अक्सर दोनों सार्वजानिक मौकों पर साथ नज़र आते हैं लेकिन अपने काम पर भी ध्यान देते हैं। दिशा की कुंग फू योगा की तरह ही टाइगर की ' मुन्ना माइकल ' भी रिलीज़ होने वाली है।