विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Me and Ma बुक के लिए एक्ट्रेस दिव्या दत्ता को मिला Award

By Rahul soniEdited By:
Updated: Mon, 24 Apr 2017 07:34 PM (IST)

दिव्या ने बुक 'मी एंड मां' में मां के साथ स्पेशल मोमेंट्स को शेयर किया है।

Me and Ma बुक के लिए एक्ट्रेस दिव्या दत्ता को मिला Award
Me and Ma बुक के लिए एक्ट्रेस दिव्या दत्ता को मिला Award

मुंबई। एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की इसी साल रिलीज़ हुई बुक 'मी एंड मां' के लिए उन्हें लिटररी एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला है। यह बुक दिव्या ने अपनी मां को गिफ्ट देने के लिए लिखी थी।

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता को हालही में लिटररी एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें उनकी बुक 'मी एंड मां' के लिए एक कार्यक्रम में दिया गया। दिव्या दत्ता के रिश्ते उनकी मां से बहुत खास रहे हैं और यही वजह है कि अपनी मां के लिए उन्होंने यह खास तोहफा तैयार किया था। आपको बता दें कि, दिव्या की यह किताब 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसका फॉरवर्ड शबाना आज़मी ने लिखा है, क्योंकि वो भी अपनी मां शौकत कैफ़ी के बेहद करीब रही हैं।

यह भी पढ़ें: तो इसलिए रिचा चड्ढा ने Punjabi में ही बनाई 'खून आली चिट्ठी'

दिव्या ने बुक 'मी एंड मां' में मां के साथ स्पेशल मोमेंट्स को शेयर किया है। खास बात यह भी है कि, दिव्या अपनी मां को परी कहकर बुलाती थीं और इस किताब उन्होंने उन सारी लड़कियों को डेडिकेट की है जिन्होंने मुश्किल के दौर में हमेशा अपनी मां का सहारा लिया।