विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्हील चेयर पर डांस परफॉर्म करेंगी ये एक्ट्रेस

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 18 May 2015 08:36 AM (IST)

दिव्यांका त्रिपाठी ने एक अवॉर्ड फंक्शन में व्हील चेयर पर परफॉर्म करने की तैयारी की है। इस प्ले में वो प्यार को दर्शाने की कोशिश की है। इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी चोटिल हैं लेकिन पूरे एक्शन में हैं। उन्होंने एक अवॉर्ड इवेंट में व्हील चेयर पर ही अपनी परफॉर्मेंस तैयार

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एक अवॉर्ड फंक्शन में व्हील चेयर पर परफॉर्म करने की तैयारी की है। इस प्ले में वो प्यार को दर्शाने की कोशिश की है। इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी चोटिल हैं लेकिन पूरे एक्शन में हैं। उन्होंने एक अवॉर्ड इवेंट में व्हील चेयर पर ही अपनी परफॉर्मेंस तैयार की है।

मीका से विवाद में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

एक्ट्रेस स्टार परिवार अवॉर्ड में परफॉर्म करती नजर आएंगी। इस बदलाव ने दिव्यांका के चेहरे पर खुशी लाई है। उन्होंने इसके लिए रिहर्सल भी शुरू कर दी है।

दिव्यांका ने कहा, 'मैं शुरूआत में इस बात को लेकर बहुत ही दुखी थी कि मैं इस अवॉर्ड इवेंट में परफॉर्म नहीं कर पा रही हूं। कारण ये था कि मैं चोटिल हूं। अपने पांव पर ज्यादा दबाव नहीं डाल सकती हूं। बाद में व्हील चेयर पर ही परफॉर्म करने का आइडिया आया। मैंने इस बात के लिए रिहर्सल भी शुरू कर दी है। मैं स्टेज पर परफॉर्म करने को लेकर बहुत ही उत्साहित हूं।'

फिल्म 'बीए पास' की अभिनेत्री ने की आत्महत्या!

इस परफॉर्मेंस के लिए एक्ट्रेस ने कोरियोग्राफर और चैनल से अपने लिए विशेष व्हील चेयर डिजाइन करने का निवेदन किया था ताकि वो परफॉर्म कर सकें।

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों स्टार प्लस के शो, 'ये है मोहब्बतें' में इशिता भल्ला का किरदार निभा रही हैं। चोटिल होने के कारण उन्हें दो महीने आराम करने को कहा गया है। अवॉर्ड फंक्शन 7 जून को ऑन एअर होगा।

ईद पर रिलीज होगी 'बजरंगी भाईजान'