विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दीया और बाती' की संध्या बिंदनी रियल लाइफ में बनेंगी इनकी दुल्हन

By Edited By:
Published: Fri, 28 Mar 2014 02:44 PM (IST)

स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'दीया और बाती' की संध्या उर्फ दीपिका सिंह जल्द ही रियल लाइफ में भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'दीया और बाती' की संध्या उर्फ दीपिका सिंह जल्द ही रियल लाइफ में भी शादी करने वाली हैं। खबर है कि संध्या मई में अपने ही शो के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी कर रहीं हैं। उन्होंने इसे लव कम अरेंज मैरेज बताया है।

पढे़ं : दीया और बाती में मानिनी निभाएंगी पुलिस अफसर का रोल

संध्या ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे दीया और बाती के निर्देशक रोहित राज गोयल से शादी कर रही हैं। ये शादी मई में मुंबई में होगी। उन्होंने कहा,' ये शादी लव कम अरेंज मैरेज है। हम दोनों मेरी बहन की शादी के बाद से करीब आए थे। मैं इस शो में एक न्यूकमर के तौर पर आईं थीं, लेकिन रोहित काफी सालों से ही निर्देशन के क्षेत्र में हैं। रोहित ने मेरे करियर बनाने में काफी मदद की है। मैं काफी मुंह फट हूं, लेकिन रोहित हमेशा से ही सॉफ्ट पर्सन रहा है।'

पढ़ें : सास-बहू नहीं, कुछ और करेंगी एकता

'हम दोनों दिल्ली से हैं। मेरे परिवार को भी रोहित खूब पसंद आया। जब रोहित ने मुझे शादी का प्रस्ताव दिया तो मैंने तुरंत हां कर दी, क्योंकि मुझे पहली नजर में ही वह पसंद आ गया था। हम मई में एक हॉलीडे का प्लान बना रहे थे, लेकिन फिर रोहित ने कहा कि हॉलीडे के बजाय हम शादी ही कर लेते हैं।'

संध्या ने आगे कहा कि वे किसी भी रिश्ते का साथ ऑनेस्ट रहना पसंद करती हैं, अगर रिश्ता है तो खुले आम उसका इजहार होना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।