विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: दीया मिर्ज़ा ने बताया संजय दत्त की बायोपिक में उनके होने का कारण

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 17 Apr 2017 02:23 PM (IST)

संजय दत्त की बायोपिक में संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं और फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं ।

Exclusive: दीया मिर्ज़ा ने बताया संजय दत्त की बायोपिक में उनके होने का कारण
Exclusive: दीया मिर्ज़ा ने बताया संजय दत्त की बायोपिक में उनके होने का कारण

 रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। दीया मिर्ज़ा , संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में उनकी बीबी मान्यता दत्त का रोल मिलने के बाद काफी खुश हैं और फिल्म के होने के पीछे कई कारण भी गिना रही हैं।

मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में पहुंची दीया ने बताया कि "संजय दत्त बहुत खुश है कि मैं उनकी बायोपिक में काम कर रही हूं और यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।" इसके पीछे दीया ने कारण भी दिये। बताया "कई सालों से हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं । उनके साथ कई फिल्में भी की हैं। इस मौके पर जब दीया से यह पूछा गया कि मान्यता दत्त का उनके रोल को लेकर क्या कहना है तो दीया ने शरारती हंसी के साथ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई बात नहीं करनी हैं। अब ये तो नहीं पता कि वो मान्यता के बारे में क्यों बोलने से बच रही थीं लेकिन एक बात तो तय है कि इस बायोपिक में मान्यता का रोल काफी अहम् होने वाला है क्योंकि शादी के बाद संजय दत्त के संकट से भरे जीवन में मान्यता चट्टान की तरह खड़ी रहीं।

यह भी पढ़ें:Exclusive: सुशांत सिंह राजपूत ने माना बॉलीवुड में वंशवाद है, और उनके साथ... 

संजय दत्त की बायोपिक में संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं और फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।