विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बजरंगी भाईजान' में नजर आने वाली पाक लड़की के बारे में हुअा खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 31 May 2015 05:36 PM (IST)

ब से सलमान खान की फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर रिलीज हुआ है, तब से इसमें दिखने वाली छोटी सी पाकिस्‍तानी लड़की चर्चा में है। हर कोई उसके बारे में जानने को बेकरार है। चलिए बताते हैं कि आखिर कौन है ये लड़की, जिसने सलमान खान के रहते हुए लोगों

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जब से सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर रिलीज हुआ है, तब से इसमें दिखने वाली छोटी सी पाकिस्तानी लड़की चर्चा में है। हर कोई उसके बारे में जानने को बेकरार है। चलिए बताते हैं कि आखिर कौन है ये लड़की, जिसने सलमान खान के रहते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

दीपिका के पहुंचते ही पार्टी छोड़कर चली गईं कंगना, क्योंकि...!

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शुरुआत एक पाकिस्तानी लड़की के रेलवे स्टेशन पर खो जाने से होती है। बताया जाता है कि वह पाकिस्तान से है और खुद को भारत में अकेला पाती है। फिर बजरंगी बने सलमान खान पाकिस्तान जाने में उसकी मदद करते हैं। यह छोटी सी लड़की कोई और नहीं, बल्कि हर्षाली मल्होत्रा है, जो आखिरी बार टीवी शो 'लौट आओ तृषा' में नजर आई थी।

आलिया के साथ रोमांस के लिए सिद्धार्थ देख रहें शाहरुख की फिल्में!

जी हां, हर्षाली मल्होत्रा ने इस शो में भाग्यश्री की बेटी के बचपन की भूमिका निभाई थी। वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी है और फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से वह बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारने वाली है। वैसे तो सलमान खान की हर फिल्म के टीजर या ट्रेलर की शुरुआत उनसे ही होती है, मगर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में उनकी जगह इस प्यारी सी लड़की ने ली है और सलमान खान के कहने पर ही ऐसा हुआ है।