विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन तीनों में से किसकी दुल्हन बनेंगी सोनम कपूर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 06 Dec 2014 01:31 PM (IST)

सोनम कपूर अपनी आगामी फिल्म 'डॉली की डोली' के पहले पोस्टर में एक ठग दुल्हन के गेटअप में नजर आईं थीं। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इस नए पोस्टर में फिल्म के तीन मेल लीड्स राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा भी नज़र

News Article Hero Image

मुंबई। सोनम कपूर अपनी आगामी फिल्म 'डॉली की डोली' के पहले पोस्टर में एक ठग दुल्हन के गेटअप में नजर आईं थीं। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इस नए पोस्टर में फिल्म के तीन मेल लीड्स राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा भी नज़र आ रहे हैं।

पुलकित सम्राट फिल्म में रॉबिन सिंह के किरदार में हैं। वहीं राजकुमार राव ने सोनू सेहरावत और वरुण ने मनोज सिंह चड्ढा का किरदार निभाया है। दिनों लड़के 'जस्ट मैरिड' का बोर्ड लिए हुए हैं और अंत में यह सवाल दिखता है 'लेकिन डॉली किसकी?'

सोनम कपूर टि्वटर पर अपनी फिल्म का काफी प्रमोशन कर रही है। पहले उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था और अब इस मोशन पोस्टर को ट्वीट किया।

(साभार नई दुनिया)

पढ़ेंः डॉली की डोली में दुल्हन बन लूट को अंजाम देंगी सोनम

पढ़ेंः डॉली की डोली में इस अंदाज में नज़र आएंगी सोनम कपूर!