विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमा हायक ने दी सलाह, लड़कों के साथ डेटिंग में मत करो समय बर्बाद

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 23 Aug 2015 03:12 PM (IST)

जानीमानी हॉलीवुड एक्‍ट्रेस सलमा हायक ने अपनी जिंदगी के कुछ अनुभव बांटते हुए सलाह दी है कि किसी लड़के के साथ डेटिंग करने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अगर उन्हें अपनी जिंदगी में पीछे मुड़कर देखना हो तो वह निश्चित रूप से खुद के उस वक्त

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस/लंदन। जानीमानी हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायक ने अपनी जिंदगी के कुछ अनुभव बांटते हुए सलाह दी है कि किसी लड़के के साथ डेटिंग करने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अपनी जिंदगी में पीछे मुड़कर देखना हो तो वह निश्चित रूप से खुद के उस वक्त का उदाहरण देंगी जब वह अकेली हुआ करती थीं।

सलमान ने सबके सामने करण का ऐसे उड़ाया मजाक

इसके साथ सलमा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पति फ्रैंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट के साथ शादी का प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले इसे दो बार खारिज कर दिया था, क्योंकि वह शादी से डरती थीं। सगाई होने के दो साल बाद 48 वर्षीय सलमान ने 2009 में पिनॉल्ट से शादी की, मगर इससे पहले पिनॉल्ट को तीन बार हायक के सामने शादी का प्रस्ताव रखना पड़ा।

सुनील और मना ने बेटी आथिया को लेकर की खुलकर बातें, पढ़ें

सलमा ने कहा, 'आजाद महसूस करने के लिए आपको इस डर से बाहर आना होगा और अपनी मजबूती तलाशनी होगी। मुझे सांप से डर लगता है और ‘फ्रॉम डस्क टिल डॉन’ में आप मुझे मेरे इस सबसे बड़े डर के साथ डांस करते देख सकते हैं।' वहीं शादी का प्रस्ताव तीन बार ठुकराने पर उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात से शर्म महसूस होती है कि उन्हें कितनी बार विनती करनी पड़ी। तीन बार..यह अबतक का मेरा सबसे बड़ा डर था।'