विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदेश के परिवार ने कहा, पैसों की नहीं, दुआओं की है जरूरत

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 04 Sep 2015 10:28 AM (IST)

कैंसर से जूझ रहे म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव के परिवार ने कहा है कि उन्हें किसी से आर्थिक मदद नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें सबकी दुआओं की जरूरत है। आदेश के साले और म्यूजिक कंपोजर ललित पंडित ने कहा कि मीडिया में गलत खबरें दिखाई जा रही हैं कि उनका परिवार

News Article Hero Image

मुंबई। कैंसर से जूझ रहे म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव के परिवार ने कहा है कि उन्हें किसी से आर्थिक मदद नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें सबकी दुआओं की जरूरत है।

सनी लियोन कंडोम के विज्ञापन पर हुए विवाद पर बोलीं

आदेश के साले और म्यूजिक कंपोजर ललित पंडित ने कहा कि मीडिया में गलत खबरें दिखाई जा रही हैं कि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

ललित ने कहा, 'हमने इंडस्ट्री से कोई मदद नहीं मांगी है। हमें पैसों की जरूरत नहीं है। हमें लोगों से दुआएं चाहिए। हमें फंड नहीं चाहिए और न ही हमने कभी किसी से फंड मांगा है।'

आदेश श्रीवास्तव को तीसरी बार कैंसर हुआ है और वो पिछले 44 दिनों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं।

विद्या बालन ने अपने बारे में किया ये चौंकाने वाला खुलासा