विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना इस अंदाज में देंगी दर्शकों को डबल ट्रीट!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 10 Nov 2014 11:41 AM (IST)

पिछले दिनों सुनने में आ रहा था कि 'तनु वेड्स मनु' की सीक्वल में कंगना रनौत डबल रोल निभा रही हैं। फिल्म में तनु और उसकी जुड़वा बहन के तौर पर कंगना का पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म की सीक्वल में कहानी है तनु और उसकी बहन की।

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले दिनों सुनने में आ रहा था कि 'तनु वेड्स मनु' के सीक्वल में कंगना रनौत डबल रोल निभा रही हैं। फिल्म में तनु और उसकी जुड़वां बहन के तौर पर कंगना का पहला लुक सामने आ गया है।

फिल्म के सीक्वल में कहानी है तनु और उसकी बहन की। तनु अपनी चार साल की शादी में आ रही परेशानियों से जूझ रही है जबकि दूसरी बहन हरियाणवी एथलीट है।

पहले लुक में एक बहन सूट सलवार में बाल खोले जोर से हस रही है जबकि दूसरी बहन एक एथलीट की तरह स्पोर्टिव टॉमबॉय लुक में है।

2011 में आई 'तनु वेड्स मनु' में कंगना के साथ आर. माधवन भी थे। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म में कंगना के अभिनय को बहुत सराहा गया था।

फिल्म में दोनों जुड़वां बहनों के बहुत सारे सीन साथ में है, इसलिए दर्शकों के लिए ये फिल्म डबल ट्रीट होने वाली है।

पढ़ेंः सांप ने रुकवा दी कंगना रनौत की फिल्म की शूटिंग

पढ़ेंः कंगना रनौत ने एक साथ इतनी फीस बढ़ाई!