विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब विदेशों में दिल जीतने के लिए तैयार 'दम लगा के हईशा'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 18 Apr 2015 09:10 AM (IST)

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दम लगा के हईशा' ने भारत में दर्शकों का दिल जीत लिया है और अब ये फिल्म विदेशी दर्शकों के बीच जाने के लिए तैयार है। भारत में रिलीज होने के 50 दिन बाद खबर है फिल्म 23 अप्रैल को यूएई में रिलीज

News Article Hero Image

मुंबई। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दम लगा के हईशा' ने भारत में दर्शकों का दिल जीत लिया है और अब ये फिल्म विदेशी दर्शकों के बीच जाने के लिए तैयार है।

'हमशकल्स' के निर्देशक साजिद खान की ट्विटर पर धमाकेदार एंट्री

भारत में रिलीज होने के 50 दिन बाद खबर है फिल्म 23 अप्रैल को यूएई में रिलीज होने जा रही है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'दिल जीतने और बॉक्स-ऑफिस जीतने के बाद दम लगा के हईशा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने जा रही है। 23 अप्रैल गुरुवार को यूएई में रिलीज होगी।'

इंटरनेट पर लीक हुआ 'बैटमैन वर्सेस सुपरमैन...' का ट्रेलर!

शरत कटारिया के निर्देशन में बनी 'दम लगा के हईशा' एक छोटे शहर कs कपल की साधारण सी कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि प्रेम नाम का लड़का संध्या नाम की भारी-भरकम लड़की से बेमन से शादी करता है और शादी के बाद उसे प्यार नहीं कर पाता लेकिन हालात बदलते हैं और दोनों आखिरकार एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं।

फिल्म को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि आलोचकों ने भी जमकर सराहा है।

'मैडम एक्स' के क्लाइमैक्स ने जीता इस निर्देशक का दिल