विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्वेन जॉनसन ने दिया जवाब, 'बेवॉच' के पहले ट्रेलर से क्यों 'ग़ायब' हैं प्रियंका!

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Fri, 09 Dec 2016 11:47 AM (IST)

ख़बरें ये आई थीं कि प्रियंका बेवॉच में एक निगेटिव किरदार निभा रही हैं और काफी सेंसुअस लुक में दिखाई देंगी। प्रियंका ने जॉनसन के इस प्रोटेक्शन का जवाब दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। 8 दिसंबर की शाम को जैसे ही 'बेवॉच' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, प्रियंका चोपड़ा के फैंस इसे देखने के लिए इंटरनेट पर टूट पड़े। मगर ट्रेलर देखने के बाद उन्हें तगड़ा झटका लगा, क्योंकि ट्रेलर में प्रियंका की बस एक झलक थी, वो भी बहुत ध्यान से देखने पर नज़र आई।

प्रियंका ने अपने इस हॉलीवुड डेब्यू को बड़े ज़ोर-शोर से प्रचारित और प्रसारित किया था। माना ये जा रहा था कि जैसे xXx- The Return Of Xander Cage के ट्रेलर में दीपिका पादुकोण छाई हुई थीं, वैसे ही प्रियंका चोपड़ा भी 'बेवॉच' के ट्रेलर में देखने को मिलेंगी, लेकिन हुआ उल्टा। प्रियंका 'बेवॉच' के पहले ट्रेलर से लगभग ग़ायब हैं। मीडिया में जब प्रियंका की 'ब्लिंक एंड मिस' एपीयरेंस की खिंचाई होने लगी तो 'बेवॉच' के हीरो ड्वेन जॉनसन ख़ुद उनके बचाव में कूद पड़े, बिल्कुल फ़िल्म में अपने करेक्टर की तरह। ड्वेन ने ट्वीटर पर लिखा- ''हमारे सभी चाहने वालों और भारत में प्रेस के दोस्तों, हमारी 'बेवॉच' में प्रियंका चोपड़ा सब पर भारी हैं। मेरे प्लान पर यक़ीन करो।''

इसे भी पढ़ें- कटरीना कैफ़ का ये अंडरवॉटर फोटो देखिए, दीवाने हो जाएंगे!

जॉनसन ने यहां बताने की कोशिश की है, कि प्रियंका चोपड़ा के किरदार को जान-बूझकर ट्रेलर में नहीं दिखाया गया है, जो कि एक स्ट्रेटजी के तहत किया गया है। वैसे ख़बरें ये आई थीं कि प्रियंका 'बेवॉच' में एक निगेटिव किरदार निभा रही हैं और काफी सेंसुअस लुक में दिखाई देंगी। प्रियंका ने जॉनसन के इस 'प्रोटेक्शन' का जवाब हंसते हुए दिया है। उन्होंने लिखा है- ''शुक्रिया डीजे, पहले दिन से आप पर यक़ीन किया है। इंडिया आपको प्यार करता है और 'बेवॉच' की हर बात को पसंद करेगा।''

इसे भी पढ़ें- हालात ही ऐसे थे, ऐश्वर्या राय हो गईं इमोशनल और उठा लिया ये क़दम...

खामोश... शत्रु को जन्मदिन की शुभकामनाएं, देखें सफर बयां करती तस्वीरें

'बेवॉच' अगले साल मई में रिलीज़ के लिए स्लेटिड है। फ़िल्म का ट्रेलर नीचे देखा जा सकता है-