यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या एकता कपूर कर रही हैं जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी?
एकता कपूर का डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' और भी लेट हो गया है। इसका कारण एकता का क्रिएटिव मामलों में बहुत ज्यादा दखल देना माना जा रहा है। सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' का सातवां सीजन और भी आगे बढ़ गया है। शो अप्रैल के मध्य में शुरू

मुंबई। एकता कपूर का डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' और भी लेट हो गया है। इसका कारण एकता का क्रिएटिव मामलों में बहुत ज्यादा दखल देना माना जा रहा है। सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' का सातवां सीजन और भी आगे बढ़ गया है। शो अप्रैल के मध्य में शुरू होना था लेकिन अब ये शो इस महीने के अंत में छोटे पर्दे पर पहुंचेगा।
सलमान पर मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज करने का आदेश
सूत्र ने बताया, शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर की इच्छा है कि शो हाई टीआरपी हासिल करे। इसके कारण वो लगातार क्रिएटिव टीम पर अपने सुझावों की बरसात कर रही हैं। एस्ट्रोलॉजीकल और न्यूमरोलॉजीकल कंसेप्ट के साथ अब एकता की इच्छा है कि शो का सेट वास्तु के हिसाब से भी परफेक्ट हो। इसके साथ ही एकता की इच्छा है कि शो की पंच लाइन भी 'टू मच`के अलावा कुछ और हो।`
इस फिल्म से सामने आ जाएंगे बॉलीवुड के 'सेक्स सीक्रेट'
सूत्र ने बताया, 'वो नए आइडियाज के साथ शो में बदलाव करना चाह रही हैं इसलिए टेलीकास्ट की डेट भी तय नहीं की गई है। एकता अपने शो में एकाएक बड़े बदलाव करने की बात कर रही हैं। मानो कि रियलिटी शो के फॉर्मेट को डेली सोप फॉर्मेट में बदल रही हैं।`
प्रीति जिंटा, चेतन भगत और मर्जी पेस्तोनजी शो के जज अनाउंस किए गए हैं। मगर एकता चाहती हैं कि शो में एक चौथा जज भी हो। इसके लिए भी तलाश जारी है। सूत्रों ने बताया कि इसके लिए करीना कपूर, विद्या बालन, अनुराग कश्यप और विकास बहल से बातचीत की गई थी लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।

