विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'किस...' के चक्‍कर में इस एक्‍ट्रेस के पैरों में आई मोच!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 21 Apr 2015 06:49 PM (IST)

सलमान खान हाल ही में एक एक्‍ट्रेस पर कुछ ज्‍यादा ही मेहरबानी दिखाने की वजह से चर्चा में थे। उसी एक्‍ट्रेस ने 'किस...' के चक्‍कर में खुद को ही चोट पहुंचा ली! चलिए आपको बता ही देते हैं कि आखिर यहां हम किस एक्‍ट्रेस का जिक्र कर रहे हैं और

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान हाल ही में एक एक्ट्रेस पर कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखाने की वजह से चर्चा में थे। उसी एक्ट्रेस ने 'किस...' के चक्कर में खुद को ही चोट पहुंचा ली! चलिए आपको बता ही देते हैं कि आखिर यहां हम किस एक्ट्रेस का जिक्र कर रहे हैं और पूरा माजरा क्या है।

इसे भी पढ़ें: इस पाक एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के डर से कपिल शर्मा को नहीं किया किस!

आपने हाल ही में खबर तो पढी होगी कि सलमान एक एक्ट्रेस पर इतने मेहरबान हुए कि उन्होंने उनके लिए बॉडीगार्ड तक रखवा दिए। जी हां, बात कर रहे हैं एक रियलिटी शो में नजर आ चुकीं एली अवराम की, जिनकी नई फिल्म का नाम है 'किस किसको प्यार करूं'। इसके एक गाने की शूटिंग के दौरान ही उनके पैरों में मोच आ गई।

इसे भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस की मां ने शराब पीकर पति पर किया हमला!

इस गाने के लिए एली एक एक्रोबेटिक ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा ले रही थीं। तीन दिन में ही उन्होंने सारे मूव्स सीख भी लिए थे, मगर शूटिंग पर उस वक्त ब्रेक लग गया, जब उन्होंने खुद को ही चोट पहुंचा ली। हालांकि एली ने शूटिंग पूरी कर फिल्ममेकर काफी इंप्रेस कर दिया। एली इससे पहले फिल्म 'मिकी वायरस' में नजर आ चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: जब अपनी पहली प्रेमिका के साथ नजर आए अर्जुन कपूर!