यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सलमान की 'कट्रीना' ने दिया उन्हें धोखा!
फिल्म मिकी वायरस और बिग बॉस 7 फेम एली अवराम ने सलमान खान को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सलमान भी एली से इम्प्रेस हुए बिना नहीं रह सके। उनका ए ...और पढ़ें

मुंबई। फिल्म मिकी वायरस और बिग बॉस 7 फेम एली अवराम ने सलमान खान को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सलमान भी एली से इम्प्रेस हुए बिना नहीं रह सके। उनका एली को अगली कट्रीना कैफ कहकर पुकारना यह साफ बताता है कि वे हर हाल में एली का सपोर्ट करना चाहते हैं।
एली ने हमेशा इस बात की ओर इशारा किया कि वह सलमान के साथ फिल्म क रना चाहती हैं, लेकिन सलमान ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। इसलिए एली ने फिल्मों में आने के लिए किसी और की तलाश शुरू कर दी और उनकी तलाश जाकर खत्म हुई है सलमान के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी शाहरुख खान पर।
पढ़ें : .. ये क्या, सल्लू ने एली को कहा 'मेरी एली'
एली आजकल शाहरुख की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रही हैं। हाल ही में एली ने उन्हें अपना पसंदीदा बॉलीवुड हीरो बताया और कहा कि अब तक की उनकी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्म 2002 में आई 'देवदास' है। 'देवदास' पर फिदा होने का कारण एली ने बताया कि देवदास उनकी पसंदीदा फिल्म है। इस फिल्म में जो प्यार दिखाया गया है वह बहुत गहरा और खूबसूरत है।
(नई दुनिया)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

