विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले 'अजहर' का ये ऑफिशियल पोस्टर रिलीज

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Thu, 31 Mar 2016 06:55 PM (IST)

इमरान हाशमी ने पूर्व किक्रेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर जारी कर दिया है। 'अजहर' में वो मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इमरान हाशमी जल्द ही बड़े पर्दे पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का किरदार निभाते नजर आएंगे। 'अजहर' उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका इमरान निभा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से उनके कई लुक सामने आ चुके हैं और अब इमरान ने ट्विटर पर 'अजहर' का ऑफिशियल पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। खास बात ये भी है कि इसे भारत-वेस्टइंडीज के रोमांचक मैच से पहले जारी किया गया है।

'साथ निभाना साथिया' का साथ छूटने से हैरान हैं अमर उपाध्याय

इस पोस्टर में इमरान टीम इंडिया का ड्रेस पहने बिल्कुल अजहर की स्टाइल में मैदान में खड़े नजर आ रहे हैं। उनकी जर्सी पर भी अजहर लिखा हुआ है। पोस्टर पर लिखा है, 'एक नई पारी की शुरूआत हो रही है।' आपको बता दें कि इमरान के साथ फिल्म में नरगिस फाखरी और प्राची देसाई भी नजर आएंगी, जो उनकी पत्नियों की भूमिका में होंगी। लारा दत्ता भी इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में दिखाई देंगी, जिनका हाल ही में फर्स्ट लुक सामने आया है।

देखिए,'बागी' के लिए टाइगर ने श्रद्धा को दिया क्या गुरुमंत्र

इन दिनों इमरान 'अजहर' के प्रमोशन में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। इस फिल्म के लिए इमरान ने काफी मेहनत भी की है। टोनी डिसूजा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। वहीं इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। 13 मई को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।