विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हीरोइनों को किस करने से पहले इमरान हाशमी अपनाते हैं ये नुस्‍खा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 01 Jun 2015 06:01 PM (IST)

इमरान हाशमी को यूं ही बॉलीवुड का सीरियल किसर नहीं कहा जाता है। 'किसिंग सीन' को परफेक्‍ट बनाने के लिए उनके पास एक जबरदस्‍त नुस्‍खा है, जिसका खुलासा उन्‍होंने फराह खान के कुकरी शो 'फराह की दावत' में किया। चलिए आपको बता ही देते हैं कि किसिंग सीन से पहले

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इमरान हाशमी को यूं ही बॉलीवुड का सीरियल किसर नहीं कहा जाता है। 'किसिंग सीन' को परफेक्ट बनाने के लिए उनके पास एक जबरदस्त नुस्खा है, जिसका खुलासा उन्होंने फराह खान के कुकरी शो 'फराह की दावत' में किया। चलिए आपको बता ही देते हैं कि किसिंग सीन से पहले इमरान हाशमी आखिर करते क्या हैं।

दीपिका के पहुंचते ही पार्टी छोड़कर चली गईं कंगना, क्योंकि...!

दरअसल, इमरान हाशमी को जब भी किसिंग सीन करनी होती है, तब वो एक चीज खाने से परहेज करते हैं और वो चीज है 'बेरी'। जी हां, उन्होंने फराह खान के सामने यह स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि अपनी फिल्मों में किसिंग सीन करने से पहले वो बेरी खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें इससे एलर्जी है।

इसके साथ ही उन्होंने फराह खान को यह भी बताया कि उनका सबसे बेस्ट किस किसी हीरोइन के साथ नहीं, बल्कि उनके पालतु कुत्ते के साथ था। उन्होंने मजाकिया लहजे में यह बात बताई। इमरान हाशमी ने रोस्टेड चिकन बनाने में फराह खान की मदद भी की। वह इन दिनों अपनी फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।