यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मिल गए सलमान खान के मम्मी-पापा
'किक' फिल्म के लिए सलमान खान के माता-पिता की तलाश खत्म हो गई है। इस फिल्म में सलमान खान के माता-पिता का रोल अर्चना पूरणसिंह और मिथुन चक्रवर्ती करने वाले हैं। अर्चना पूरण सिंह को साजिद नाडियाडवाला की फिल्म किक में सलमान खान की मां का रोल ऑफर

मुंबई। 'किक' फिल्म के लिए सलमान खान के माता-पिता की तलाश खत्म हो गई है। इस फिल्म में सलमान खान के माता-पिता का रोल अर्चना पूरणसिंह और मिथुन चक्रवर्ती करने वाले हैं। अर्चना पूरण सिंह को साजिद नाडियाडवाला की फिल्म किक में सलमान खान की मां का रोल ऑफर किया गया है जबकि मिथुन स्टार के पिता बनेंगे।
अर्चना का कहना है, 'हां, मैं सलमान की मां का रोल कर रही हूं। मिथुन मेरे पति होंगे और वे कमाल के मजाकिया रोल में होंगे। यह पहला मौका होगा जब मैं किसी लीड एक्टर की मां का रोल करूंगी। मैं वाकई सलमान को लेकर दीवानी हूं और उन्हें खूब लाड़ करती हूं। वे बेहद क्यूट को-स्टार हैं।'
जब सलमान को याद आया भूला प्यार
लग रहा है कि साजिद और अर्चना की दोस्ती काफी पुरानी है। वे कहती हैं, 'साजिद पिछले बीस साल से मेरे दोस्त हैं, बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म जुल्म की हुकूमत में भी मैंने काम किया था और मैं बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म में भी हूं।'
(नई दुनिया)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
