विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मेंद्र-हेमा की शादी की सालगिरह पर बेटी एशा ने इस अंदाज में दी बधाई

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 03 May 2016 01:12 PM (IST)

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी की सालगिरह पर उनकी बेटी एशा देओल ने ट्वीट कर कुछ इस अंदाज में उन्हें बधाई दी। साथ में तस्वीरें भी पोस्ट की।

News Article Hero Image

मुंबई, आईएनएस। मशहूर अभिनेता-अभिनेत्री धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को 36 साल पूरे हो गए। सोमवार को दोनों की शादी की सालगिरह थी और इस मौके पर उनकी बेटी एशा देओल ने ट्वीट कर कुछ इस अंदाज में अपने माता-पिता को बधाई दी। साथ में उनकी तस्वीरें भी पोस्ट की।

शादी के बाद बिपाशा ने किया मजाक, सलमान ने पति पर ले ली चुटकी

गौरतलब है कि धर्मेंद्र और हेमा ने दो मई, 1980 को शादी की थी। हेमा, धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं और धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश को तलाक दिए बिना उनसे शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' के सेट पर हुई थी।

सनी और बॉबी, धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश के बेटे हैं, जबकि हेमा से उनकी दो बेटियां एशा और अहाना हैं। सभी बच्चों की शादियां हो चुकी हैं। धर्मेंद्र और हेमा ने 'द बर्निंग ट्रेन', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'सीता और गीता' और 'दिल्लगी' जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है।

बिपाशा के साथ ही इस एक्ट्रेस ने भी कर ली गुपचुप तरीके से शादी