विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईशा देओल की फिल्म को ऑस्कर में मिली लेटरल एंट्री

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 27 Sep 2015 08:06 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2015 08:25 AM (IST)

इस साल ऑस्कर में भारत दोहरी उम्मीद के साथ उतर रहा है। आधिकारिक फिल्म के रूप में चैतन्य ताम्हणे की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस साल ऑस्कर में भारत दोहरी उम्मीद के साथ उतर रहा है। आधिकारिक फिल्म के रूप में चैतन्य ताम्हणे की निर्देशित मराठी फिल्म 'कोर्ट' के बाद अब ईशा देओल अभिनीत कन्नड़ फिल्म 'केयर ऑफ फुटपाथ 2' को भी एकेडमी अवॉर्ड्स में स्पेशल एंट्री (लेटरल एंट्री) के लिए चुना गया है।

परोल खत्म होने पर यरवदा जेल पहुंचे संजय दत्त

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्विटर पर बेटी ईशा की इस कामयाबी को लेकर जानकारी साझा की। मास्टर किशन के नाम से प्रसिद्ध गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड विजेता निर्देशक किशन श्रीकांत की फिल्म 'केयर ऑफ फुटपाथ 2' 2006 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है।

फिल्म में छोटे पर्दे पर 'बालिका वधु' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अविका गौर भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। हेमा ने ट्वीट किया, 'ईशा देओल की कन्नड़ और हिदी भाषा में बनी फिल्म 'केयर ऑफ फुटपाथ 2' को ऑस्कर में लेटरल एंट्री मिली है। फिल्म का प्रीमियर लॉस एंजिल्स में अक्टूबर में होगा।' भारत में फिल्म को नवंबर में रिलीज किया जाना है। ऑस्कर में प्रवेश पाने वाली यह पहली कन्नड़ फिल्म है।

ऑस्कर के पीछे भागना निरर्थक मानते हैं नसीरुद्दीन

ऑस्कर की तमाम खबरों के बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भारतीय फिल्मकारों के बीच ऑस्कर के लिए लगने वाली दौड़ को निरर्थक बताया है। शाह ने कहा, 'फिल्म को दर्शकों की प्रतिक्रिया के आधार पर परखा जाना चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऑस्कर के लिए बेताब क्यों रहते हैं।' हालांकि फिल्म 'कोर्ट' को उन्होंने एक शानदार फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों की यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।

बेटी की सहेलियों के साथ 'लंच डेट' पर गए शाहरुख खान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।