विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर के एक्‍स बॉयफ्रेंड से इश्‍क लड़ा रही हैं एशा गुप्‍ता!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 26 May 2015 11:14 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2015 06:55 PM (IST)

बॉलीवुड में इन दिनों एक नए 'लव बर्ड' की चर्चा हो रही है। जी हां, सोनम कपूर के बॉयफ्रेंड रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों एक नए 'लव बर्ड' की चर्चा हो रही है। जी हां, सोनम कपूर के बॉयफ्रेंड रहे डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा को नई गर्लफ्रेंड मिल गई है। फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज' के सेट पर दोनों के बीच प्यार-मोहब्बत की शुरुआत हुई थी, जो किसी वजह से बाद में खत्म भी हो गई। खैर, अब बात उनकी नई गर्लफ्रेंड की करते हैं।

अनिल कपूर को पिता बनते देखने के लिए बेकरार हैं उनकी पत्नी

पुनीत मल्होत्रा इन दिनों जिसके साथ डेटिंग कर रहे हैं, वो भी बॉलीवुड से ही हैं और वो कोई और नहीं, बल्कि एशा गुप्ता हैं। जी हां, यही हैं बॉलीवुड के नए 'लव बर्ड', जिनकी इन दिनों चर्चा हो रही है। पुनीत मल्होत्रा को सोनम कपूर के बाद अब जाकर नई गर्लफ्रेंड मिली है और इस प्यार-मोहब्बत की शुरुआत उनकी आखिरी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के सेट पर हुई थी।

केन्या में गैंडे को देख नरगिस फाखरी भी हो गईं 'वाइल्ड'

इस फिल्म में इमरान खान और करीना कपूर साथ नजर आए थे और एशा गुप्ता ने इसमें एक आइटम डांस किया था। इस फिल्म के सेट पर हुई दोनों की मुलाकात उन्हें एक दूसरे के इतने करीब ले आर्इ कि उन्हें एक दूसरे से प्यार ही हो गया। एशा गुप्ता का दिल्ली के सोशलाइट फिरोज गुजराल के बेटे अरमान के साथ नाम जुड़ चुका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।