विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम कपूर के लिए पागल हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 27 Apr 2015 11:26 AM (IST)

राम कपूर की अगली फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में एक रॉकस्टार नैना का रोल करने वाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने बताया कि उन्हें राम कपूर के टीवी शो 'दिल की बातें' देखने की आदत पड़ गई है। 'यारियां' और 'ये जवानी है दिवानी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी

News Article Hero Image

मुंबई। राम कपूर की अगली फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में एक रॉकस्टार नैना का रोल करने वाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने बताया कि उन्हें राम कपूर के टीवी शो 'दिल की बातें' देखने की आदत पड़ गई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के एक दांव में लड़का हो गया चित!

'यारियां' और 'ये जवानी है दिवानी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एवलिन ज्यादा हिंदी शोज नहीं देखती लेकिन उनका मानना है कि इस टीवी शो में राम कपूर शानदार एक्टिंग कर रहे हैं।

एवलिन ने कहा, 'फिलहाल मैं 'दिल की बातें' के लिए पागल हूं। मुझे लगता है कि राम कपूर ने इसमें बहुत अच्छा काम किया है। मैं कहानी से पूरी तरह प्रभावित हो गई हूं।'

चंदन तस्करी मामले में ये एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार

'दिल की बातें' में दिखाया जा रहा है कि एक महिला को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी है और किस तरह उसका परिवार इन हालातों से जूझ रहा है।

देवांग ढोलकिया के निर्देशन में बनी 'कुछ कुछ लोचा है' में सनी लियोन और नवदीप छाबरा भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म 8 मई को रिलीज होगी।

ये एक्ट्रेस फिल्म के लिए डायरेक्टर से बढ़ा रही है नजदीकियां!