Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या रितिक और सुजैन चोरी-चुपके आ रहे हैं एक दूसरे के करीब?

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 20 May 2016 06:43 PM (IST)

    रितिक रोशन और सुजैन खान के बीच इन दिनों बढ़ती करीबियों की चर्चा है। अब वो एक साथ पार्टी करते दिखे हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। पिछले दिनों कंगना रनोट के साथ चलेे रितिक रोशन के कानूनी विवाद से ताेे अाप वाकिफ ही होंगे। इस मुश्किल वक्त में रितिक का उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने पूरा साथ दिया। इसके बाद अपने छोटे बेटे के बर्थडे पर भी दोनों एक साथ यादगार समय बिताते नजर आए और अब खबर है कि वे सोशलाइट अनु देवान के घर पर भी मिलकर पार्टी करते दिखे हैं। ऐसे में दोनों के बीच इन दिनों बढ़ती करीबियाेंं की चर्चा होना लाजिमी है।

    रणबीर कपूर की नई गर्लफ्रेंड का तो कहीं और चल रहा है चक्कर!

    'पिंक विला डॉट कॉम' के हवाले से रितिक और सुजैन द्वारा साथ में पार्टी करने की खबर सामने आई है, मगर उनकी तस्वीरें कोई क्लिक नहीं कर पाया। दरअसल, क्रिकेटर जहीर खान ने व्यक्तिगत तौर पर मीडिया से अनुरोध किया था कि उनकी निजता का पूरा ख्याल रखें।

    कुछ साल पहले जब रितिक और सुजैन ने एक दूसरे से अलग हाेने का फैसला किया तो उनके फैंस काफी दुखी नजर आए। ऐसे में जब भी दोनों के साथ होने की खबर सुनते हैं तो उन्हें खुशी होती है। खैर, दोनों तलाक के बाद से ही बच्चों के लिए अपने बीच अच्छे संबंध को बनाए रखा है। मगर इन दिनों बढ़ती करीबियों से उनके एक बार फिर एक होने की चर्चा है।

    बेटी सारा की इस कामयाबी पर सैफ अली खान ने साथ में मिलकर की डिनर डेट

    हालांकि जब कंगना के साथ विवाद में सुजैन ने सार्वजनिक तौर पर रितिक का समर्थन किया तो तब भी उनके बीच समझौता होने की खूब चर्चा थी। मगर बाद में सुजैन ने ट्वीट कर साफ कर दिया कि उनके और रितिक के बीच कभी समझौता नहीं हो सकता। खैर, अब असल सच क्या है ये तो वहीं जानें। मगर दोनों को एक बार साथ देखकर उनके फैंस जरूर खुश होंगे।

    खबरें और भी

    उस रात सलमान ने शाहरुख और अभिषेक के साथ की जमकर पार्टी