विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंडोम के बाद इस विज्ञापन में दिखेंगी सनी लियोन!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 23 May 2015 10:48 AM (IST)

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और पूर्व पॉर्न स्‍टार सनी लियोन जल्‍द ही एक विज्ञापन में नजर आ सकती हैं। सनी लियोन की पिछली फिल्‍म 'कुछ कुछ लोचा है' फ्लॉप साबित हुई। वहीं इससे पहले आई सनी की 'एक पहेली लीला' भी बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व पॉर्न स्टार सनी लियोन जल्द ही एक विज्ञापन में नजर आ सकती हैं। सनी लियोन की पिछली फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' फ्लॉप साबित हुई। वहीं इससे पहले आई सनी की 'एक पहेली लीला' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

सेलिना जेटली को आया गुस्सा, सनी लियोन को घर से निकाला!

सनी लियोन इससे पहले एक कंडोम कंपनी का विज्ञापन कर चुकी हैं। यह विज्ञापन काफी चर्चाओं में रहा था, कुछ विवाद भी इसे लेकर खड़े हुआ थे। लेकिन अब सनी लियोन जल्द ही एक पान मसाला कंपनी का विज्ञापन करती नजर आएंगी। एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक, 'सनी लियोन जल्द ही एक पान मसाला कंपनी के विज्ञापन में नजर आ सकती हैं। इस विज्ञापन को लेकर कंपनी और सनी के बीच बात लगभग फाइनल हो गई है।'

सलमान ने ट्वीट कर कहा, फॉलो करना है तो इस हीरो को करो

हालांकि अभी पान मसाला कंपनी या सनी लियोन की ओर से इस बात की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। विज्ञापन के अलावा सनी लियोन की झोली में इन दिनों 'मस्तीजादे', 'टीना और लोला' और 'वन नाइट स्टैंड' जैसी फिल्में हैं।

अमिताभ के सेट से 20 फीट की दूरी पर शूटआउट, फैंस परेशान