विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार ने पूरी की सनी लियोन की कौन-सी तमन्‍ना

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 01 Jul 2015 06:50 PM (IST)

पूर्व पॉर्न स्‍टार सनी लियोन अब तक कई बॉलीवुड फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक उन्‍हें किसी बड़े बॉलीवुड स्‍टार के साथ स्‍क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला है। सनी लियोन की तमन्‍ना थी कि वो किसी बड़े स्‍टार के साथ फिल्‍म करें।

News Article Hero Image

मुंबई। पूर्व पॉर्न स्टार सनी लियोन अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक उन्हें किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला है। सनी लियोन की तमन्ना थी कि वो किसी बड़े स्टार के साथ फिल्म करें।

'दिमाग को भ्रष्ट कर सकती है सनी लियोन की 'मस्तीजादे'

सनी लियोन के साथ दुविधा यह थी कि कोई भी बड़ा हीरो उनके साथ काम करने को तैयार नहीं था। दरअसल, बॉलीवुड में आने से पहले सनी लियोन पॉर्न फिल्मों में काम करती रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड हीरोज को यह शंका थी कि कहीं सनी लियोन संग स्क्रीन शेयर कर उनकी इमेज भी न खराब हो जाए।

सेलिना जेटली ने सनी लियोन के पति पर लगाया गंभीर आरोप

एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोन ने कहा भी था कि बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियों को उनसे असुरक्षा महसूस होती है। इसलिए कोई बड़ा बॉलीवुड हीरो उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं होता है। शायद यह बात बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को लग गई। इसीलिए उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' सनी लियोन को एक रोल ऑफर किया है।

एक्टर्स की बीवियों को सनी लियोन से इनसिक्योरिटी!

बताया जा रहा है कि अक्षय की फिल्म में सनी लियोन का किरदार बहुत छोटा-सा है। लेकिन इसके लिए सनी ने तुरंत हामी भर दी। सनी लियोन को 'सिंह इज ब्लिंग' का ऑफर गोवा में टीवी शो स्पलिट्जविला की शूटिंग के दौरान मिला था।