विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : Punjabi मुंडे से ऐसे बने अर्जुन Bihari माधव झा

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 24 Apr 2017 05:23 PM (IST)

अर्जुन की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' जल्द ही रिलीज़ होगी। यह फिल्म चेतन भगत की नॉवेल हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित है।

Exclusive : Punjabi मुंडे से ऐसे बने अर्जुन Bihari माधव झा
Exclusive : Punjabi मुंडे से ऐसे बने अर्जुन Bihari माधव झा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अर्जुन कपूर पहली बार मोहित सूरी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में बिहारी लड़के का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने भोजपुरी लैंग्वेज के लहजे को पकड़ने की पूरी कोशिश की है। अर्जुन ने खुद ट्रेलर लॉन्च के दौरान यह स्वीकारा भी था कि इस फिल्म में उन्होंने टिपिकल बिहारी अंदाज नहीं पकड़ा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन ने अपने इस किरदार को निभाने के लिए वहां के लोगों की साइकोलॉजी समझने की कोशिश की है। अर्जुन ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के लड़के का किरदार फिल्म इश्कजादे में निभाया था। लेकिन उन्हें इस फिल्म के लिए निर्देशक से यह टिप्स मिले थे कि वह यूपी और बिहार को एक ही न समझें, जैसा कि आमतौर पर लोग बिहार और यूपी के लोगों को एक ही समझ लेते हैं और यही समझते हैं कि दोनों राज्यों के लोगों के रहन-सहन एक से ही होते होंगे। लेकिन निर्देशक ने अर्जुन को स्पष्ट किया था कि दोनों राज्यों के लोग अलग तरह से सोचते हैं। करीबी सूत्रों के अनुसार अपने प्रिपरेशन में खुद अर्जुन ने यह बात महसूस भी की। खासतौर से वह बिहारियों की राजनीतिक जानकारी देख कर हैरान थे। चूकिं बिहार के युवा भी राजनीति के बारे में काफी कुछ जानते थे और जागरूक थे।

यह भी पढ़ें: स्वरकोकिला लता मंगेशकर के पिता स्व. दीनानाथ की आवाज में सुनिए ये नाट्यगीत, आज है 75वीं पुण्यतिथि

अर्जुन ने अपनी इस तैयारी के दौरान बिहार के फेमस फूड आयटम लिट्टी चोखा का भी मजा लिया। बताते चलें कि यह भी जानकारी मिली है कि इस फिल्म में भी लिट्टी-चोखा का एक खास कनेक्शन भी है। अर्जुन की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' जल्द ही रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।