विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : तो बेगम जान की यह भी है एक खूबी, नेशनल अवॉर्ड विनर्स को किया फोन और कहा

By Rahul soniEdited By:
Published: Sat, 08 Apr 2017 03:39 PM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 04:01 PM (IST)

फिल्म 'बेगम जान' 14 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

Exclusive : तो बेगम जान की यह भी है एक खूबी, नेशनल अवॉर्ड विनर्स को किया फोन और कहा
Exclusive : तो बेगम जान की यह भी है एक खूबी, नेशनल अवॉर्ड विनर्स को किया फोन और कहा

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'बेगम जान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले उनके करीबी लोगों को बधाई दी।

'बेगम जान' फिल्म को लेकर विद्या बालन काफी एक्साइटेड हैं। इसमें वो लीड रोल में नज़र आने वाली हैं। अगर एक्टिंग स्किल की बात करें तो विद्या बालन किसी से पीछे नहीं है। विद्या के पास बहुत सारी क्वालिटी हैं जौ उन्हें बाकी एक्ट्रेस से डिफरेंट बनाती हैं। लेकिन 'बेगम जान' की एक और खूबी है कि वो अपने दोस्तों और करीबी को हर मौके पर याद करती हैं। दरअसल, जब नेशनल अवॉर्ड के विनर्स के नामों को डिक्लेअर किया गया तो विद्या ने उनको बधाई दी जो उनके करीबी थे। वो भी फोन करके और उस समय जब वे 'बेगम जान' फिल्म के प्रमोशन में बिजी थीं।

यह भी पढ़ें: आमिर खान की देशभक्ति पर महाराष्ट्र विधानसभा ने ऐसे की तारीफ़

विद्या कहती हैं, ''जिन लोगों को नेशनल अवार्ड्स मिला है उन सभी का अभिनंदन। अवार्ड मिलता है तो बहुत अच्छा लगता है। मैंने कुछ लोगों को फोन किया। फिल्म प्रमोशन के बीच में जब कभी टाइम मिला तो फोन करके लोगों को बधाई दी। जिन लोगों से बात हो पाई की मैं सभी को नहीं जानती हूं पर सभी को बहुत बहुत बधाई।'' आपको बता दें कि फिल्म 'बेगम जान' 14 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।