विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : आपको पता है क्यों दीपिका ऑस्कर अवार्ड्स में नहीं जाएंगी

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 24 Feb 2017 07:12 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 25 Feb 2017 09:22 AM (GMT+05:30)

दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म 'xxx - रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' को भारत में लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म के लिए विन डीजल भी इंडिया आए थे।

Exclusive : आपको पता है क्यों दीपिका ऑस्कर अवार्ड्स में नहीं जाएंगी
Exclusive : आपको पता है क्यों दीपिका ऑस्कर अवार्ड्स में नहीं जाएंगी

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'xxx - रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' का पॉवरपेक प्रमोशन जारी है। लेकिन ये क्या, इस फिल्म के प्रमोशन में अब शामिल नहीं होंगी दीपिका। कारण खुद दीपिका बता रही हैं। 

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म 'xxx - रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' को भारत में मिली सफलता से काफी ख़ुशी मिली है। एक कार्यक्रम में पहुंची दीपिका ने बताया कि हॉलीवुड फिल्म करने का रिस्क लेते वक़्त यह नहीं सोचा था कि फिल्म को लेकर इतना क्रेज होगा। अब सोचती हूं तो लगता है, अच्छा किया जो फिल्म की। फिल्म के प्रमोशन के लिए दीपिका को कई देशों का दौरा भी करना पड़ा है। हालांकि दीपिका फिल्म 'xxx - रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' के प्रमोशन के लिए ऑस्कर अवार्ड्स में नहीं जाएँगी। दीपिका ने यह खुद बताया है। दीपिका ने आगे बताया कि उनका शेड्यूल इतना बीज़ी रहता है कि उसमें से फिटनेस के लिए समय निकालना वाकई टेढ़ी खीर साबित होता है। इसलिए अवॉर्ड फंक्शन को अटेंड कर पाना मुश्किल है। 

दिशा पटानी की खुली ड्रेस पर कमेंट करने वालों को मिला ये तगड़ा जवाब

दीपिका पादुकोण ने आगे बताया कि उनकी हॉलीवुड फिल्म 'xxx - रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' को भारत में लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म के लिए विन डीजल भी इंडिया आए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।