विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : विनोद खन्ना के साथ रिहाई के दिनों को याद कर रही हैं ईला अरुण

By Rahul soniEdited By:
Updated: Sat, 08 Apr 2017 05:11 PM (IST)

वरिष्ठ अभिनेत्री व मशहूर लोक गायिका ईला अरुण ने विनोद खन्ना की सलामती की दुआ मांगी है।

Exclusive : विनोद खन्ना के साथ रिहाई के दिनों को याद कर रही हैं ईला अरुण
Exclusive : विनोद खन्ना के साथ रिहाई के दिनों को याद कर रही हैं ईला अरुण

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। विनोद खन्ना पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में हैं। अस्पताल से जब से विनोद खन्ना के बुरे स्वास्थ्य की तस्वीर वायरल हुई है। सभी यही मनोकामना कर रहे हैं कि विनोद जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आयें। खासतौर से जिन कलाकारों ने उनके साथ काम किया है और जिनके साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं। वो सभी दुआ कर रहे हैं कि विनोद जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ हो जायें।

उनके साथ फिल्म रिहाई में काम चुकीं वरिष्ठ अभिनेत्री व मशहूर लोक गायिका ईला अरुण ने भी उनकी सलामती की दुआ मांगी है। ईला ने बताया कि जब उन्होंने विनोद खन्ना की तस्वीर देखी, तो वे रात भर सो नहीं पायी थी। ईला कहती हैं कि विनोद खन्ना जी को ऐसी अवस्था में देख कर मन दुखी है। चूंकि मैंने उनके साथ काम किया है और मैं उन्हें करीब से जानती भी हूं। अपने सहकर्मी की ऐसी स्थिति देख कर डर लगता है और महसूस होता है कि जिंदगी को आप भांप नहीं सकते।

यह भी पढ़ें: Exclusive : नूर के हीरो कनन ने Andheri East से ढूंढ निकाला ऐसा कनेक्शन, जान कर चौंक जायेंगे आप

रिहाई के दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि विनोद शुरू से ही हमेशा क्लासी रहने वाले लोगों में से थे। सेट पर वो सबसे डीसेंट ड्रेस अप में आते थे और हम सभी कलाकार उन्हें क्लासी मानते थे। चूकिं उनका अपना एक खास अंदाज होता था। बातचीत के लहजे में भी वह डीसेंसी बरकरार रखते। मजाक करना भी हो तो मर्यादा का पूरा ख्याल रखते थे। मैंने कभी उन्हें बेवजह बातें करते या अपनी वाहवाही लूटते सेट पर नहीं देखा। सारे स्टाफ से भी बहुत अदब से बात करना उन्हें आता था। इसलिए हम महिला कलाकारों के बीच उनकी इज्जत और बढ़ जाती थी।

यह भी पढ़ें: Exclusive: धीवरा ने बदली अवंतिका की ज़िंदगी , रोज़ आती है याद

उस दौर के सबसे हैंडसम कलाकारों में से एक हैं विनोद खन्ना। मैं उनकी सलामती की दुआ करती हूं। ईला जल्द ही फिल्म बेगमजान में एक दमदार किरदार में नजर आने जा रही हैं।