विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: कंगना रनौत को इस काम के लिए रंगून रहेगी याद

By Rahul soniEdited By:
Published: Sat, 28 Jan 2017 02:30 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 06:51 PM (IST)

फिल्म 'रंगून' में 'तूफान की बेटी' के नाम से मशहूर हो रही कंगना का यह अवतार लोगों को काफी पसंद ...और पढ़ें

Exclusive: कंगना रनौत को इस काम के लिए रंगून रहेगी याद
Exclusive: कंगना रनौत को इस काम के लिए रंगून रहेगी याद

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। कंगना रनौत ने खुद माना है कि उन्होंने जितना डांस फिल्म 'रंगून' में किया है उतना अपने फिल्मी करियर में कभी नहीं किया।

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' दूसरे विश्व युद्ध की प्रेम कहानी है। इसके दो सॉन्ग्स 'ब्लडी हेल' और 'मेरे मियां गए इग्लैंड' में कंगना जमकर थिरकी हैं। कंगना ने माना इससे पहले इतना डांस कभी नहीं किया। कंगना को इन सॉन्ग्स पर किए गए डांस के लिए सराहना भी मिल रही है। हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में जब कंगना से इस डांस को लेकर पूछा गया तो खुश होकर कंगना ने बताया कि उन्होंने इतना डांस कभी भी नहीं किया था और उन्हें डांस करने में काफी मजा आया। इतना ही नहीं यह उनके लिए चैलेंजिंग भी था।

जब सोनाक्षी ने कहा आप मुझे हॉलीवुड क्यों भेजना चाहते हो

फिल्म 'रंगून' में 'तूफान की बेटी' के नाम से मशहूर हो रही कंगना का यह अवतार लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। इस फिल्म में सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। 'रंगून' 24 फरवरी को रिलीज हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।