विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : दबंग 3 में मलाइका अरोड़ा का है एेसा Role

By Rahul soniEdited By:
Updated: Fri, 14 Apr 2017 06:18 PM (IST)

फिल्म 'दबंग' में मलाइका का आइटम नंबर था जबकि फिल्म 'दबंग 2' में करीना कपूर ख़ान ने आइटम नंबर किया था।

Exclusive : दबंग 3 में मलाइका अरोड़ा का है एेसा Role
Exclusive : दबंग 3 में मलाइका अरोड़ा का है एेसा Role

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के दबंग सलमान ख़ान की फिल्म 'दबंग 3' की निर्माता रहेंगी। इस बात का खुलासा मलाइका ने हाल ही में हुए एक अवार्ड शो के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए किया। 

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्म 'दबंग 3' की निर्माता बनी रहेंगी और इस रूप से फिल्म से जुड़ी रहेंगी। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा सुपरस्टार सलमान ख़ान के भाई अरबाज ख़ान की पत्नी हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से दोनों के रिश्तों में खटास आ जाने के कारण दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा रखी है। ऐसे में इस अफवाह ने जोर पकड़ लिया था कि मलाइका शायद फिल्म 'दबंग 3' की निर्माता नहीं रहेंगी।

यह भी पढ़ें: रवीना टंडन की फिल्म मातृ का ये सॉन्ग आपको भी कर देगा Emotional

मुंबई में हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो में आईं मलाइका अरोड़ा से इस बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने इस बात को अफवाह करार दिया और कहा, ''मैं फिल्म की निर्माता रहूंगी ही और मैं इस तरह से फिल्म से जुड़ी रहूंगी।'' हालांकि उन्होंने इस बात पर अपनी कोई राय नहीं दी कि फिल्म में उनका आइटम नंबर रहेगा या नहीं। 

यह भी पढ़ें: किसी मर्द में ये दर्द सहने की हिम्मत नहीं है - रवीना टंडन

आपको ये भी याद दिल दें कि फिल्म 'दबंग' में उनका आइटम नंबर था जबकि फिल्म 'दबंग 2' में करीना कपूर ख़ान ने आइटम नंबर किया था। इसके अलावा फिल्म 'दबंग' की निर्माता भी अरबाज ख़ान और उनकी पत्नी रहे हैं। ऐसे में इस बात का जवाब देकर मलाइका ने अफवाहों के गर्म बाजार पर पानी डाल ही दिया।