विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : अब मलाइका अरोरा के रेस्टोरेंट में उठा सकेंगे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 29 Mar 2017 12:17 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 12:28 PM (IST)

मलाइका अरोरा का एक और सपना है कि वे खुदका रेस्टोरेंट ओपन करें जिसका तैयारी में वो लगी हुई हैं।

Exclusive : अब मलाइका अरोरा के रेस्टोरेंट में उठा सकेंगे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ
Exclusive : अब मलाइका अरोरा के रेस्टोरेंट में उठा सकेंगे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोरा एक बिजनेस वुमन के तौर पर खुदको देखना चाहती हैं। तभी तो वे अपना खुदका रेस्टोरेंट खोलना चाहती हैं जो इस बात का प्रमाण एक और होगा कि वे बिजनेस वुमन हैं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोरा अब बिजनेस वुमन बनने की ओर आगे बढ़ रही हैं और इसके लिए वो कई काम भी कर रही हैं। हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में मलाइका ने कहा कि उनका सपना खुद का रेस्टोरेंट खोलने का है। मेरे बिजनेस वुमन होने का वो भी एक प्रमाण होगा। मलाइका अरोरा ने कहा, ''बिजनेस वुमन होने की ओर मैं बढ़ रही हूं। मैं यह नहीं कह सकती कि मैंने इस फील्ड को पूरी तरह जीत लिया है। मैं अभी भी सीख रही हूं और इसमें नौसिखिया ही हूं। इसे सीखने का आनंद भी ले रही हूं। यह मेरे में पहले से था पर मैंने इसका कभी भी इस्तेमाल नहीं किया था लेकिन अब कर रही हूं। अभी मैं क्लोथिंग फील्ड में हूं। अब मेरा सपना खुद का रेस्टारेंट खोलने का भी है। मेरे बिजनेस वुमन होने का यह भी एक प्रमाण होगा।' अब जब मलाइका रेस्टोरेंट ओपन करने की सोच रही हैं तो यह कहा जा सकता है कि अब उनके रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकता है। इस मौके पर मलाइका ने यह भी कहा कि ''करीना कपूर ख़ान नेचुरल ब्यूटी हैं। इसलिए वो एक मशहूर मेकअप ब्रांड की ब्रांड अम्बेसडर हैं। उनके अलावा माधुरी दीक्षित भी मेरी पसंदीदा हैं क्योंकि मुझे लगता है वो बहुत गजब की एक्ट्रेस हैं। उनके अलावा मेरे ख्याल से दीपिका पादुकोण भी नेचुरल ब्यूटी हैं।

देखते रह जाएंगे फिल्म हसीना से श्रद्धा और उनके भाई सिद्धांत कपूर का यह अवतार

मलाइका का मानना है कि, खूबसूरती को मेकअप और बिना मेकअप के एक ही तरह का दिखना होता है। इस बात को लड़के ज्यादा अच्छे से समझ सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।