विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: सलमान को ट्यूबलाइट के इस सीन को शूट करने में लगा था डर, सोहेल ने बताया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 16 Jun 2017 02:14 PM (GMT+05:30)

सोहेल और सलमान की फिल्म ट्यूबलाईट 23 जून को रिलीज़ होने वाली है।

Exclusive: सलमान को ट्यूबलाइट के इस सीन को शूट करने में लगा था डर, सोहेल ने बताया
Exclusive: सलमान को ट्यूबलाइट के इस सीन को शूट करने में लगा था डर, सोहेल ने बताया

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग के दौरान कई बार इमोशनल हुए हैं। यह बात उन्होंने खुद स्वीकारी है और अब सोहेल खान ने भी माना है कि इस फिल्म के एक सीन में सलमान खान अपने इमोशन को बिल्कुल कंट्रोल नहीं कर पाए, जिसकी एक ख़ास वजह भी है।

सोहेल ने जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में कहा कि सलमान खान आज तक कभी अकेले नहीं रहे हैं। सलमान हमेशा अपने परिवार वालों के साथ रहे हैं। यह हमारी खुशनसीबी है कि हमारा पूरा परिवार हमेशा साथ रहा है। हम एक दूसरे के साथ रहे हैं तो हम ब्लेस्ड हैं। ऐसे में सच यही है कि किसी अपने को खोने का दर्द क्या होता है, यह हमने कभी महसूस नहीं किया है। ऐसे में जब उस सीन में मैं वॉर पर जाने वाला हूं। मेरा आर्मी के वोलेंटियर में सेलेक्शन होता है और मैं जाने वाला रहता हूं। सलमान भाई मुझे बुलाते हैं और मुझे जोर से गले लगाते हैं। थोड़ी देर शांत होने के बाद वह पूछते हैं मुझसे कि वाकई जिन लोगों ने जंग में अपने लोगों को खोया है, उन पर क्या बीती होगी। मैं तो सोच कर भी डर जा रहा हूं। हम तो यहां एक्टिंग कर रहे हैं, लेकिन कितने लोगों की जिंदगी में तो हकीकत में ऐसा होता होगा।

यह भी पढ़ें: महज़ तीन साल की उम्र में बॉर्डर तक पहुंच गईं थीं अथिया शेट्टी

सोहेल कहते हैं कि वह मोमेंट वाकई उनके लिए इमोशनल था। सलमान भी उस दिन यह बात दोहरा रहे थे कि हम सब कितने लकी हैं कि हम सभी भाई बहन को हमेशा अपने पेरेंट्स के साथ रहने के मौका मिला। सोहेल ने यह भी बताया कि उनके परिवार में हमेशा सभी एक दूसरे के करीब रहे हैं और किसी भी परिस्थिति में एक दूसरे को हमेशा सपोर्ट करते आये हैं। इसलिए उन लोगों के दर्द को महसूस करना वाकई दर्दनाक था जो लोग अपने लोगों को जंग में खोते रहे हैं। सोहेल और सलमान की फिल्म ट्यूबलाईट 23 जून को रिलीज़ होने वाली है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।